होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जेल में जलेबी बाबा की मौत, 100 से अधिक महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म, मामले में 14 साल की मिली थी सजा

जेल में जलेबी बाबा की मौत, 100 से अधिक महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म, मामले में 14 साल की मिली थी सजा

 

 

Jalebi Baba Died in Jail: हरियाणा में जलेबी बाबा के नाम से मशहूर अमरपुरी उर्फ बिल्लू राम की हिसार के केंद्रीय जेल-2 में मंगलवार रात मौत हो गई। वह दुष्कर्म मामले में जेल में 14 साल की सजा काट रहा था।

लेकिन मंगलवार देर रात जलेबी बाबा की तबीयत बिगड़ गई और फिर जेल में तैनात पुलिसकर्मी नागरिक अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों की जांच के बाद बाबा को मृत घोषित करार दिया। खबरों के मुताबिक बाबा को दिल का दौरा पड़ा था। 

अमरपुरी मूलरूप से पंजाब के मानसा का रहने वाला था। वर्षों पहले वह टोहाना में जलेबी की रेहड़ी लगाता था। बाद में बाबा बन गया और आश्रम बना लिया। कहा जाता है कि उस आश्रम में वह महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया करता था, उसने 120 महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया था और फिर इसके वीडियो भी बनाए। जिसके जरिए वह महिलाओं को ब्लैक मेल करता और पैसे ऐंठता था। बाबा के आश्रम से 30 से ज्यादा सीडी भी मिली थी।

13 अक्टूबर 2017 को यह मामला सुर्खियों में तब आया जब एक महिला द्वारा उस पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया, तब महिल की शिकायत पर टोहाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन करने उसके आश्रम पहुंची तो घटनास्थल से चिमटा, राख, भभूत, नशे की गोलियां, VCR, आदि बरामद हुए। साथ ही बाबा के मोबाइल से करीब 120 अलग-अलग महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने के वीडियो बरामद हुए। इसके बाद अमरपुरी पर लगे आरोप में पांच साल तक कोर्ट सुनवाई चली थी। फतेहाबाद की जिला कोर्ट ने दस जनवरी, 2023 को 14 साल की सजा सुनाई। 
 


संबंधित समाचार