होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा और पंजाब में ठंड का प्रकोप जारी, अभी राहत के आसार नहीं

हरियाणा और पंजाब में ठंड का प्रकोप जारी, अभी राहत के आसार नहीं

 

हरियाणा और पंजाब के अधिकतर हिस्सों में रविवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा। इस दौरान तीन डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ अमृतसर सबसे ठंडा स्थान रहा।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के हिसार में कड़ाके की ठंड के कारण न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस, अंबाला का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और कुरुक्षेत्र का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, पटियाला में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस जबकि लुधियाना का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, फरीदकोट, बठिंडा और गुरदासपुर में भी भीषण ठंड रही, जहां का न्यूनतम तापमान क्रमशः 5 डिग्री सेल्सियस, 5.2 डिग्री सेल्सियस और 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 


संबंधित समाचार