होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों में से 1445 तबलीगी जमात से जुड़े : स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों में से 1445 तबलीगी जमात से जुड़े : स्वास्थ्य मंत्रालय

 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4067 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 693 नए मामले सामने आए हैं। वही, अब तक 291 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा अब तक 109 लोगों की मौत हो चुकी है स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रविवार को 30 लोगों की जान गई है। वही, तबलीगी जमात से जुड़े अब तक 1445 कोरोना मामले सामने आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के कम्युनिटी संक्रमण (स्टेज 3) के दावों को खारिज किया है। कहा है कि किसी क्षेत्र में लोकल ट्रांसमिशन को कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं कह सकते। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि देश में अब तक सामने आए कोरोना संक्रमण के मामलों में 76 फीसदी पुरुष, तो 24 फीसदी महिलाएं हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक मारे गए लोगों में 73 फीसदी मृतक पुरुष हैं, जबकि मृतकों में 27 फीसदी महिलाएं हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगे बताया कि उम्र के हिसाब से देखें तो 47 फीसदी मरीज 40 साल से कम वर्ष के हैं। 34 फीसदी मरीज 40 से 60 साल के हैं। 19 फीसदी मरीज 60 साल से अधिक उम्र के हैं। वही, 63 फीसदी मौतें 60 साल से अधिक उम्र के लोगों की हुई है। 30 फीसदी मृतक 40 से 60 साल के उम्र के हैं। जान गंवाने वाले मरीजों में से 7 फीसदी 40 साल से कम उम्र के हैं। 

इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने कहा कि इड्रोक्सीक्लोरोक्वीन अभी केवल उन स्वास्थ्य कर्मियों को लेने के लिए कहा गया है जो कोरोना मरीजों के इलाज में जुटे हैं या हाई रिस्क में है। अभी इसके प्रभाव को लेकर अधिक सबूत नहीं है। इसे अभी सामुदायिक स्तर पर इस्तेमाल के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

प्रेस कांफ्रेंस में गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया कि तबलीगी जमात के कार्यकर्ताओं और उनके संपर्क में आए 25 हजार से अधिक लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। वही, हरियाणा में 5 गांवों को सील किया गया है। तबलीगी जमात से जुड़े 2083 विदेशी पहचाने गए हैं, इनमें से 1750 ब्लैकलिस्ट किए गए हैं। इस दौरान आईसीएमआर की ओर से बताया गया कि 5 लाख रैपिड टेस्ट किट का ऑर्डर दिया गया है। इनमें से 2.50 लाख किट 8-9 तारीख तक डिलीवर हो जाएंगे। 

यह भी पढ़ें- PM, कैबिनेट मंत्रियों और सांसदों की सैलरी में 30% की कटौती, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति भी लेंगे कम वेतन


संबंधित समाचार