होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल प्रदेश में इस कारण काटा जाएगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का एक दिन का मानदेय

हिमाचल प्रदेश में इस कारण काटा जाएगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का एक दिन का मानदेय

 

ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बीते बुधवार को हिमाचल प्रदेश में हड़ताल पर गईं हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का एक दिन का मानदेय काटा जाएगा। इन महिला कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से हजारों बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं जा पाए और न ही उन्हें खाना मिल पाया।

हड़ताल पर गईं कर्मचारियों की रिपोर्ट तलब कर ली गई है। महिला एवं बाल विकास के एक अधिकारी बताया कि बुधवार को हड़ताल पर गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का एक दिन का मानदेय काटा जाएगा। उनके मुताबिक किसी भी कर्मचारी को हड़ताल पर जाने की इजाजत नहीं है।

आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहने से इसमें बच्चे नहीं आ पाए। हड़ताल पर गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के कदम को गैर जिम्मेदराना ठहराया गया है। हालांकि, छुट्टी पर गईं कर्मचारियों का मानदेय नहीं कटेगा।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर पर SC का फैसला, गैर जरूरी आदेश वापस लें, पूरी तरह इंटरनेट बंद बहुत सख्त कदम


संबंधित समाचार