होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अब DELHI का जाफराबाद बना 'शाहीन बाग', CAA के विरोध में सड़क पर बैठीं महिलाएं

अब DELHI का जाफराबाद बना 'शाहीन बाग', CAA के विरोध में सड़क पर बैठीं महिलाएं

 

दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 70 दिनों से महिलाएं CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। शाहीन बाग के विरोध प्रदर्शन का दायरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है और इसी कड़ी में अब जाफराबाद भी आ गया है। शनिवार रात को CAA का विरोध कर रहे लोग दिल्ली के जाफराबाद में मेट्रो स्टेशन के पास भारी संख्या में महिलाएं एकजुट होकर बैठ गई हैं।

इतनी भारी संख्या में प्रदर्शनकरियों को देखते हुए सुरक्षाबलों को वहां पर तैनात किया गया है। इसके बाद दिल्ली मेट्रो की तरफ से जाफराबाद मेट्रो स्टेशन का एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिया गया है। डीएमआरसी के मुताबिक, इस स्टेशन पर मेट्रो नहीं रुकेगी।

शाहीनबाग की तरह ही जाफराबाद मार्ग पर भी महिलाएं लगभग डेढ़ महीने से CAA के विरोध में धरने पर बैठी हैं। यहां महिलाओं और आंदोलनकारियों द्वारा रविवार सुबह जाफराबाद रोड से राजघाट तक पैदल मार्च निकालने की योजना थी। हालांकि, पुलिस की ओर से इसकी अनुमति नहीं दी गई। इसी के चलते इलाके में तनावपूर्ण स्थिति थी।

जाफराबाद में महिलाओं ने तिरंगा लेकर 'आजादी' के नारे लगाते हुए कहा कि वे तब तक प्रदर्शनस्थल से नहीं हटेंगी जब तक कि केंद्र सरकार सीएए को रद्द नहीं कर देती। उन्होंने अपनी बांह पर एक नीली पट्टी बांधी और 'जय भीम' के नारे भी लगाए। इलाके में महिला पुलिसकर्मियों सहित भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

महिलाओं ने सीलमपुर को मौजपुर और यमुना विहार से जोड़ने वाली सड़क नंबर 66 को अवरुद्ध कर दिया है। अचानक विरोध-प्रदर्शन के कारण यातायात बाधित हो गया. सड़क को खाली कराने के लिए पुलिस प्रदर्शनकारियों से बात करने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें- संबित पात्रा ने केजरीवाल सरकार को दिया जवाब, कहा तुच्छ राजनीति महत्वपूर्ण अवसरों पर नहीं खेली जाती


संबंधित समाचार