होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिल्ली में ठंड के बाद अब कोहरे की मार

दिल्ली में ठंड के बाद अब कोहरे की मार

 

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से दिल्ली के तापमान में एक बार फिर गिरावट देखी गई है। वहीं बढ़ती ठंड के साथ एनसीआर में बुधवार की सुबह कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी घट गई और गाड़ियों की ऱफ्तार पर ब्रेक लग गया।

सफदरजंग एय़रपोर्ट के पास विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है। दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री है। कुछ दिन की राहत के बाद दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में शीतलहर फिर से चल पड़ी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले एक-दो दिनों में ठंडी हवाएं चलेंगी जिसके बाद कोहरा हट जाएगा।

 उत्तर रेलवे रीजन की 22 ट्रेनें कम विजिबिलिटी के कारण देरी से चल रही हैं। वहीं कोहरे की वजह से 6 से ज्यादा फ्लाइट भी देरी से चल रही हैं। देश के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जहां कोहरे की घनी चादर में लिपटे हैं, वहीं कश्मीर घाटी में सड़कों पर बर्फी जमी हुई है।


संबंधित समाचार