होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

इंदिरा जयसिंह के बयान पर भड़कीं निर्भया की मां, कहा भगवान भी कहे तो माफ नहीं करूंगी

इंदिरा जयसिंह के बयान पर भड़कीं निर्भया की मां, कहा भगवान भी कहे तो माफ नहीं करूंगी

 

वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने निर्भया की मां से अपील की है कि वह सोनिया गांधी की तरह निर्भया के दोषियों को माफ कर दें। इस पर निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि ऐसी सलाह देने वाली इंदिया जयसिंह कौन होती हैं? जबकि पूरा देश दोषियों को फांसी देने के पक्ष में है। भगवान भी कहे तो माफ नहीं करूंगी।

इससे पहले निर्भया गैंगरेप केस के दोषियों पर राजनीति से परेशान परिवार का दर्द फूटा था। निर्भया की मां ने कहा था कि मेरी बच्ची की मौत पर खिलवाड़ क्यों हो रहा है। वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने ट्वीट किया था, मैं आशा देवी का दर्द पूरी तरह से समझती हूं। फिर भी मैं उनसे अपील करती हूं कि वह सोनिया गांधी के उदाहरण का अनुसरण करें, जिन्‍होंने नलिनी को माफ कर दिया और कहा कि वह उनके लिए मृत्युदंड नहीं चाहतीं। हम आपके साथ हैं, पर मृत्‍युदंड के खिलाफ हैं।

बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों के लिए नया डेथ वारंट जारी किया है। अब निर्भया के चारों दोषियों पवन गुप्त, विनय शर्मा, मुकेश और अक्षय सिंह को 1 फरवरी को फांसी दी जाएगी। 1 फरवरी को सुबह छह बजे फांसी होगी।

यह भी पढ़ें- केरल ने राहुल गांधी को चुनकर विनाशकारी काम किया है : इतिहासकार रामचंद्र गुहा


संबंधित समाचार