होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ISRO के इस नए रिकार्ड ने पूरी दुनिया को किया हैरान, PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

ISRO के इस नए रिकार्ड ने पूरी दुनिया को किया हैरान, PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक बार फिर एक ऐसा रिकार्ड बनाया है जिससे पूरी दुनिया चकित रह गई है। इसरो ने एक बार फिर अपनी तकनीकी क्षमता को साबित करते हुए रविवार रात अपने वाणिज्यिक मिशन के तहत ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी 42 के जरिये ब्रिटेन के दो उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया।

 

इसरो ने अपने इस अभियान के जरिए प्रतिस्पर्धी अंतरिक्ष कारोबार में भारत की प्रगति का प्रदर्शन किया। इसरो ने 33 घंटे तक चली उल्टी गिनती के बाद रविवार रात 10:08 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र के पहले लॉन्च पैड से पीएसएलवी-सी42 का प्रक्षेपण किया।

 

इस मिशन में दो पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ‘नोवा एसएआर’ और ‘एस1-4’ को अंतरिक्ष में स्थापित किया गया, जिनका संयुक्त वजन 889 किलोग्राम है। इन्हें ब्रिटेन की कंपनी सरे सेटेलाइट टेक्नोलॉजीका लिमिटेड ने विकसित किया है। इनके प्रक्षेपण से वनों के सर्वेक्षण, बाढ़ एवं अन्य आपदाओं की निगरानी में मदद मिलेगी।

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएसएलवी-सी42 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। मोदी ने ट्वीट किया कि हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बधाई। इसरो ने पीएसएलवी-सी42 का सफल प्रक्षेपण किया, ब्रिटेन के दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक उनकी कक्षा में स्थापित किया और प्रतिस्पर्धी अंतरिक्ष कारोबार में भारत की प्रगति का प्रदर्शन किया।

 


संबंधित समाचार