होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

नेपाल को भाया सुनील जागलान द्वारा शुरू किया गया पीरियड चार्ट व बेटियों के नाम नेम प्लेट अभियान

नेपाल को भाया सुनील जागलान द्वारा शुरू किया गया पीरियड चार्ट व बेटियों के नाम नेम प्लेट अभियान

 

हरियाणा (Haryana) के दो महत्वपूर्ण अभियान जो कि बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच सुनील जागलान ने शुरू किए थे। जिनमें पीरियड चार्ट (period chart) व बेटियों के नाम नेमप्लेट को सहयोगी देश नेपाल (Nepal) में काफी पसंद किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, इन्हें यूएन विमेन नेपाल टेवा व नागरिक आवाज के द्वारा नेपाल में भी लागू किए जाएंगे। सुनील जागलान को अंतर्राष्ट्रीय संस्थान सेवा द्वारा संयुक्त रूप से करवाए जा रहे कार्यक्रमों में प्रमुख अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। जहां उन्होंने 10 जनवरी से 15 जनवरी तक कार्यक्रमों में भागीदारी की।

सुनील जागलान द्वारा वर्ष 2015 में शुरू किए गए बेटियों के नाम नेम प्लेट व वर्ष 2019 में शुरू किए गए पीरियड चार्ट (माहवारी चार्ट) द्वारा नेपाल में महिलाओं के जीवन में सामाजिक व आर्थिक बदलाव लाने के लिए बुलाया गया। गौरतलब है कि नेपाल में भी लड़कियों को प्रॉपर्टी राइट्स (Property Rights) आसानी से नहीं मिलते हैं और पीरियड के समय लड़की को कई दिन उसी अवस्था में अलग रखा जाता है।

इस पर सुनील जागलान ने बताया कि नेपाल में माहवारी को लेकर बहुत रूढ़िवादी सोच है आज भी बहुत सारे क्षेत्र में पीरियड के समय महिलाओं अलग रखा जाता है और किसी धार्मिक व अन्य कार्यों में भी शामिल नहीं किया जाता है। पीरियड चार्ट से भारत में लड़कियों में जागृति आई है और माहवारी की तारीख पीरियड चार्ट में लिखी जाती है। जिससे समय पर संवेदन होकर पुरुष भी घर की लड़कियों की सेहत से लेकर सेनेटरी पैड को उपलब्ध करवाते हैं तथा घर में बड़े हो रहे बच्चे भी इसके प्रयोग को देखते हैं और लिखते हैं जिससे भविष्य में इन विषयों पर बात करना आसान हो सके।

भारत में इससे पुरुषों की सोच में भी सकारात्मक बदलाव आए हैं। यूएन वूमेन नेपाल की कंट्री हैड नवनिता सिन्हा ने भी इन दोनों अभियानों को वर्कशॉप में शामिल होने पर ख़ुशी जताई व अभियान का हिस्सा बनाने की योजना बनाई है। वहीं इस पर टेवा की फाउंडर रीटा थापा ने कहा कि सुनील जागलान के दोनों अभियान (पीरियड चार्ट व बेटियों के नाम नेमप्लेट) बहुत महत्वपूर्ण अभियान है इससे महिलाओं के स्वास्थ्य व उनके आर्थिक अधिकारों को लेकर भविष्य में नेपाल में क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले सेल्फी विद डॉटर अभियान (selfie with daughter campaign) नेपाल में बहुत प्रसिद्ध हुआ था। जिसे वहां की सरकार द्वारा पसंद भी किया गया और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा केंद्रीय मंत्री उमा रेग्मी द्वारा सुनील जागलान को सम्मानित भी किया गया। सुनील जागलान ने बताया कि ये सभी अभियान पहले सभी सार्क देशों में लागू करवाए जाएंगे और फिर एशिया व यूरोप के बाक़ी देशों में हमारी कोशिशें जारी रहेगी। सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के द्वारा सभी देशों में सामंजस्य स्थापित कर महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए सभी देशों को संपर्क कर भारत में सफल हुए अभियानों को अपनाने की कोशिश की जाएगी। इससे पहले भी सुनील जागलान के अभियानों की प्रशंसा काफी बार भारत के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्य सरकारें कर चुकी है तथा अन्तराष्ट्रीय मानक एजेंसियों ने भी इनके अभियानों को बहुत कामयाब बताया है।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी: जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय को बदमाशों ने गोली मारी


संबंधित समाचार