होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

रेवाड़ी: जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय को बदमाशों ने गोली मारी

रेवाड़ी: जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय को बदमाशों ने गोली मारी

 

हरियाणा के रेवाड़ी इलाके में रविवार देर रात अंसल टाउन में डिलीवरी देने जा रहे जोमैटो कर्मी को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार पलवल के महेंद्र रविवार रात अंसल टाउन में डिलीवरी देने जा रहा था इसी दौरान गेट के पास किसी ने उसे गोली मार दी। वह अंसल के गेट पर लहुलुहान पड़ा था, जबकि उसकी बाइक सड़क पर गिरी पड़ी मिली। वहीं पेट में गोली लगने से घायल महेंद्र का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं मॉडल टाउन पुलिस के अलावा सीआईए ने मामले में जांच शुरू कर दी है। अभी बयान दर्ज नहीं हो पाए है।

यह भी पढ़ें- Haryana: आंगनवाड़ी वर्कर्स प्ले स्कूल के नाम पर दी जाने वाली ट्रेनिंग का करेंगी बहिष्कार


संबंधित समाचार