होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत में पिछले 24 घंटे में 10 हजार के करीब आए मामले, संक्रमितों की संख्या 2.26 लाख के पार

भारत में पिछले 24 घंटे में 10 हजार के करीब आए मामले, संक्रमितों की संख्या 2.26 लाख के पार

 

भारत में कोरोना वायरस के हालात बेकाबू होते जा रहा है। देश में कोरोना वायरस के लगातार दूसरे दिन 9 हजार से अधिक मामले आए हैं। 4 मई को रिकॉर्ड 9838 लोगों में कोविड 19 की पुष्टि हुई है। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 2,26,713 पर पहुंच गई है।
 

महाराष्ट्र में 4 मई को तीन हजार के करीब लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में 1439 लोगों समेत प्रदेश के 2933 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 1384, दिल्ली में 1359, गुजरात में 492, उत्तर प्रदेश में 367, पश्चिमी बंगाल में 368, हरियाणा में 327, जम्मू कश्मीर में 285, असम में 285 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।
दूसरी तरफ देश में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2,26,713 हो गई है। इनमें से 1,11,888 मरीज सक्र्यि हैं जिनका अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इसके अलावा 1,08,450 मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 274 मरीजों की मौत हुई है। देश में अभी तक 6363 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 

पूरे विश्व में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 66 लाख को पार कर गई है। 5 मई सुबह तक 66,97,763 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। जबकि 3.93 लाख लोगों की महामारी से मौत हुई है। 30,60,213 मरीजों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में 19.24 लाख लोग महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। यहां पर 1.10 लाख लोगों की मौत हुई है। जबकि पाकिस्तान में 85264 लोग कोविड 19 से संक्रमित हुए हैं।

और पढ़े Haryana News | Chhattisgarh News | Rashifal | Jokes


संबंधित समाचार