होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, 6 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, 6 जवान शहीद

 

दंतेवाड़ा: नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला कर दिया है। नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में IED ब्लास्ट किया। इस ब्लास्ट में 6 सुरक्षाबलों की मौत हो गई जबकी दो जवान घायल हो गए। यह धमाका दंतेवाड़ा के चोलनगर गांव में किया गया। यह धमाका इतना जोरदार था की जिस कार में जवान सवार थे, उस कार के परखच्चे उड़ गए। रिपोर्ट्स की मानें तो हमले को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के हथियार भी लूट लिए और मौके से फरार हो गए। फिलहाल सुरक्षाबल घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

बताया जा रहा है कि धमाके के बाद नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग भी की। इसके बाद जवानों के हथियार लूट कर जंगल में भाग गए। हमले में अभी तक 6 जवानों के शहीद होने की पुष्टी हुई है। यह जवान इलाके में चल रहे सड़क निर्माण के काम को सुरक्षा देने के लिए जा रहे थे तभी अचानक उनके ऊपर हमला हो गया। इससे पहले भी 13 मार्च को छत्तीसगढ़ के सुकमा में सर्च ऑपरेशन के लिए गए CRPF के जवानों पर हमला हुआ था। उस हमले में 9 जवान शहीद हुए थे।

बताया जा रहा है कि नक्सली बीते कई दिनों से सुरक्षाबलों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। इस बार उन्हें हमला करने का मौका मिल गया और उन्होंने एक पुलिया के नीचे विस्फोटक लगा दिया, जिसकी चपेट में जवानों की कार आ गई। धमाके के साथ ही कार के परखच्चे उड़ गए और 6 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। हमले के बाद नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों के हथियारों को भी लूट लिया और जंगल में फरार हो गए।


संबंधित समाचार