होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सरकारी बंगला खाली करने के लिए चाहिए दो साल: मुलायम सिंह यादव

सरकारी बंगला खाली करने के लिए चाहिए दो साल: मुलायम सिंह यादव

 

लखनऊ: सरकारी बंगले को खाली करने के आदेश के मामले में समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुखयमंत्री मुलायम सिंह यादव ने राज्य संपत्ति विभाग को पत्र लिखा है। मुलायम सिंह यादव लखनऊ स्थित 5 विक्रमादित्य मार्ग वाले बंगले में रहते हैं। राज्य संपत्ति वाभाग को लिखे पत्र में उन्होंने अपने सरकारी आवास में 2 साल और रहने के लिए अनुमति मांगी है। विभाग ने मुलायम सिंह को नोटिस भेज कर सरकारी बंगला 15 दिनों के अंदर खाली करने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक, विभाग ने मुलायम सिंह समेत उत्तर प्रदेश के 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी आवास छोड़ने को कहा था।

 

संपत्ति विभाग को लिखे पत्र में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि विभाग की ओर से निर्धारित समय सीमा के अंदर बंगला खाली कर के उनके पास शहर में रहने का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। उन्हें नए आवास में जाने के लिए दो साल की जरूरत पड़ेगी। सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री होने के कारण प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई है। इसके अलावा उनके पास मिलने आने वाले लोगों की संख्या भी ज्यादा है। ऐसे में सरकारी बंगले को खाली करना इतना आसान नहीं होगा। इसी वजह से बंगला खाली करने के लिए उन्हें  दो साल का वक्त चाहिए। इस मामले में संपत्ति विभाग के एक अधिकारी योगेश शुक्ला ने बताया कि मुलायम सिंह यादव के पत्र को लॉ डिपार्टमेंट के पास विचार के लिए भेजा गया है। एक बार लॉ डिपार्टमेंट के विचार करने के बाद मुलायम सिंह यादव को राज्य सरकार के फैसले के बारे में सूचित किया जाएगा।


संबंधित समाचार