होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Mumbai Rape: मुंबई में युवती के साथ 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, एक आरोपी गिरफ्तार, हालत बेहद नाजुक

Mumbai Rape: मुंबई में युवती के साथ 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, एक आरोपी गिरफ्तार, हालत बेहद नाजुक

 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के साकीनाका इलाके से दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। इलाके में 30 वर्षीय युवती के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साकीनाका इलाके में युवती के साथ टेंपो के भीतर रेप किया गया है। रेप के बाद महिला की जमकर पिटाई की गई और उसके निजी अंगों पर लोहे की रॉड से हमला किया गया है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के होश में आने के बाद ही उसका बयान लिया जाएगा।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा है कि घटना के कुछ ही घंटों के बाद ही 45 वर्षीय आरोपी मोहन चौहान को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।अधिकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह के समय पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई कर रहा है।

जिसके बाद पुलिस की महिला का पता लगाने को मौके पर पहुंची। खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती जांच के अनुसार, महिला के साथ रेप किया और उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ से हमला किया गया। यह घटना रोड के किनारे खड़े एक टेंपो के भीतर हुई। अधिकारी ने यह भी बताया कि टेंपू के भीतर खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस के द्वारा कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहन चौहान के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया। आगे की जांच की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टरों का कहना है कि पीड़ित महिला की हालत अभी भी नाजुक है। फिलहाल, ऑपरेशन किया गया है और वह वेंटिलेटर पर है। जानकारी के अनुसार डॉक्टर्स का कहना है महिला के निजी अंग में लोहे का सरिया डालने की वजह से आंत बाहर आ गई थी। डॉक्टर्स का कहना है कि महिला जब तक स्टेबल नहीं होती, तब तक दूसरे अस्पताल में शिफ्ट नहीं कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- टोक्यो ओलंपिक: गोल्ड जीतते ही नीरज चोपड़ा पर पैसों की बारिश, जानिए किसने कितना इनाम किया घोषित


संबंधित समाचार