होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद का भतीजा रिजवान गिरफ्तार

मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद का भतीजा रिजवान गिरफ्तार

 

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खिलाफ जांच करते हुए मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (AEC) ने दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान को गिरफ्तार किया है। रिजवान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के छोटे भाई इकबाल कासकर का बेटा है।

इकबाल कासकर पहले से ही पुलिस की हिरासत में है। बता दें कि रिजवान को उस समय मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है, जब बुधवार रात वह देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था। बता दें कि हाल ही में दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के खिलाफ जांच करते हुए मुंबई पुलिस ने अफरोज वडारिया उर्फ अहमद रजा को गिरफ्तार किया था।

मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक वडारिया के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने बताया था कि वह छोटा शकील का करीबी सहयोगी था और दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील की सलाह पर हवाला लेनदेन का काम करता था।

 


संबंधित समाचार