होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसा: लाल बत्ती की वजह से बची कई लोगों की जान

मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसा: लाल बत्ती की वजह से बची कई लोगों की जान

 

मुंबईः दक्षिणी मुंबई में एक रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार शाम पैदल पार (फुट ओवर) पुल का बड़ा हिस्सा ढह जाने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 36 अन्य घायल हो गए हैं। मरने वालों की संख्या और भी अधिक हो सकती थी लेकिन सड़क पर रेड लाइट होने के कारण कई लोग बच गए। बता दें कि जिस दौरान पुल गिरा था उस समय रेड लाइट के कारण ट्रैफिक रुकी हुई थी।
प्रसिद्ध सीएसएमटी स्टेशन के पास स्थित इस पुल को आम तौर पर 'कसाब पुल' के नाम से जाना जाता है क्योंकि 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान आतंकवादी इसी पुल से गुजरे थे। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब पुल ढहा तब पास के सिग्नल पर लाल बत्ती के चलते ट्रैफिक रुका हुआ था और इसी कारण से ज्यादा मौतें नहीं हुई। वहीं अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आज सुबह पुल पर मरम्मत कार्य चल रहा था इसके बावजूद इसका इस्तेमाल किया गया। अधिकारी ने बताया कि घटना शाम साढ़े सात बजे हुई जब पुल का अधिकांश हिस्सा गिर गया। 

उन्होंने बताया, “दमकल कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। हमने मोटर यात्रियों से डी एन मार्ग से लेकर जे जे फ्लाईओवर तक के रास्ते पर जाने से बचने के लिए कहा है।” मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘सीएसटी के प्लेटफॉर्म संख्या एक के ऊत्तरी छोर को टाइम्स ऑफ इंडिया इमारत के पास बीटी लेन से जोड़ने वाला पैदल पार पुल ढह गया है। यातायात प्रभावित हो गया है। यात्री अन्य मार्गों का इस्तेमाल करें। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।” 


संबंधित समाचार