होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Mirabai Chanu को मणिपुर पुलिस में ASP बनाया गया, खुद साझा की तस्वीरें

Mirabai Chanu को मणिपुर पुलिस में ASP बनाया गया, खुद साझा की तस्वीरें

 

2020 टोक्यो ओलंपिक खेलों 2020 में भारत को वेटलिफ्टिंग में रजत पदक विजेता मीराबाई चानू मणिपुर पुलिस में एएसपी बनाया गया है। मणिपुर सरकार की ओर से आयोजित किए गए समारोह में मीराबाई चानू को एएसपी के पद पर तैनाती दी गई है। इसी बीच मीराबाई चानू ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए खुशी जताई है। 

चानू के ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद जुलाई 2021 में ही मणिपुर सरकार ने उन्हें एएसपी के रूप में नियुक्त करने का ऐलान कर दिया था और नए साल में उन्हें इस पद के लिए नियुक्त किया जाना था। कुछ ही दिन पहले असम सरकार ने टोक्यो ओलंपिक में बॉक्सिंग कांस्य पदक विजेता लोवलिना बोर्गोहैन को डीएसपी के रूप में आधिकारिक नियुक्ति दी थी।

मीराबाई चानू ने मणिपुर के मुख्यंत्री एन बीरेन सिंह की मौजूदगी में पुलिस की वर्दी में अपने एएसपी पद की कमान संभाली। चानू ने इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। बता दें कि, 27 साल की चानू ने टोक्यो ओलंपिक में 49 किलोग्राम में शानदार प्रदर्शन किया था। वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुकीं मीराबाई गोल्ड मेडल जीतने के बहुत पास थीं, लेकिन अंत उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने से रोहित शर्मा Shocked!, दिया ये बयान


संबंधित समाचार