होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

#Me Too यौन शोषण के आरोपों में फंसे एमजे अकबर ने विदेश राज्य मंत्री पद से दिया इस्तीफा

#Me Too यौन शोषण के आरोपों में फंसे एमजे अकबर ने विदेश राज्य मंत्री पद से दिया इस्तीफा

 

नई दिल्ली- मी टू के आरोपों के चलते विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मी टू के तहत एम जे अकबर पर 16 महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे, जबकि 20 महिलाओं ने इन आरोपों का समर्थन किया था। पिछले रविवार को विदेश दौरे से लौटने के बाद अकबर ने न सिर्फ इस्तीफा देने से इनकार किया था बल्कि अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को गलत बताया था। वहीं गुरुवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में एम जे अकबर द्वारा प्रिया रमानी पर किए गए मानहानी के दावे पर सुनवाई भी है।

 

माना जा रहा है कि कोर्ट सुनवाई में यौन उत्पीड़न के मामले में बतौर विदेश राज्य मंत्री उनके उपस्थित होने से सरकार को जो असहजता होती उसे देखते हुए अकबर से इस्तीफा लिया गया है। यह पहला मामला है जब किसी सरकार के कार्यकाल में मंत्री ने किसी आरोप की वजह से इस्तीफा दिया है। अकबर ने इस्तीफे के लिए लिखे अपने पत्र में कहा है कि, ''मैंने न्यायालय में व्यक्तिगत तौर पर न्याय की मांग की है। ऐसे में अपने पद से इस्तीफा देना और फिर अपने ऊपर लगे आरोपों का सामना करना सही जान पड़ता है। ऐसे में मैंने विदेश राज्य मंत्री के तौर पर अपना इस्तीफा दे दिया है। मैं पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे देश सेवा का मौका दिया।''

 

अकबर के इस्तीफे के बाद प्रिया रमानी का बयान

एम जे अकबर के इस्तीफा देने के बाद उन पर सबसे पहले आरोप लगाने वाली प्रिया रमानी ने ट्वीट कर कहा है कि आज मैं एक महिला के रूप में एमजे अकबर के इस्तीफे को सही तरीके से महसूस कर सकती हूं, लेकिन मुझे अभी भी उस दिन की प्रतीक्षा है जब इसके लिए मुझे अदालत से न्याय मिलेगा।


संबंधित समाचार