होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिल्ली: अधिकतम तापमान में फिर वृद्धि, हल्की बारिश की आशंका बरकरार

दिल्ली: अधिकतम तापमान में फिर वृद्धि, हल्की बारिश की आशंका बरकरार

 

दिल्ली में मौसम (Delhi Weather) सुहाना बना हुआ है। दो दिन पहले हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस (Heat And Humidity) से राहत मिली हुई है। लेकिन तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और सामान्य से दो डिग्री अधिक तापमान (Delhi Temperature) दर्ज किया गया है। वहीं आज सुबह से दिल्ली में धूप निकली हुई है और मौसम साफ है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज भी लोगों को थोड़ी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्षिक आर्द्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक ने आकाश में बादल छाए रहने और शाम या रात में हल्की बारिश (Delhi Rain) या गरज के साथ छींटे की संभावना जताई है। वहीं अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है। शहर में मानसून के आने की सामान्य तारीख 27 जून के 16 दिन बाद मंगलवार को इस मौसम की पहली बारिश हुई। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस नीचे है। वहीं अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।


संबंधित समाचार