होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मनोहर लाल ने फहराया तिरंगा और मोदी सरकार की तारीफ में कही ये बात

मनोहर लाल ने फहराया तिरंगा और मोदी सरकार की तारीफ में कही ये बात

 

हरियाणा में 71 वें गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सूर्य नमस्कार और योग करते हुए स्कूली बच्चे नजर आए। सीएम मनोहर लाल ने दुष्यंत चौटाला के क्षेत्र जींद और दुष्यंत चौटाला ने सीएम मनोहर लाल के गृह जनपद करनाल में ध्वजारोहण किया। हरियाणा का राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह अंबाला में आयोजित किया गया। जहां हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 

सीएम मनोहरलाल सुबह 9:45 बजे गोहाना रोड स्थित शहीद स्मारक पहुंचे और वहां देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री सफीदों रोड स्थित एकलव्य स्टेडियम पहुंचे और यहां पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और भारत माता के जयकारों से अपना संबोधन शुरू किया।

 सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 26 जनवरी कोई तारीख नही बल्कि इतिहास है।  गणतंत्र का मतलब लोकतांत्रिक व्यवस्था से है। संविधान लोकतंत्र का पावन ग्रंथ है। इसमे समानता, विचारों की अभिव्यक्ति और स्वतंत्रता मिलती है।  पिछले सात दशकों में देश ने सराहनीय प्रगति की है। केंद्र सरकार ने तीन ऐतिहासिक निर्णय लिए है। नागरकिता संशोधन कानून, अनुच्छेद 370 और तीन तलाक कानून इसमें शामिल हैं।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें- जानिए आखिर 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस ?


संबंधित समाचार