होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जानिए आखिर 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस ?

जानिए आखिर 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस ?

 

भारत का गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है इस दिन देशभर में सरकारी अवकाश घोषित होता है। कई लोगों के मन में इससे जुड़े कई सवाल आते होंगे जैसे गणतंत्र दिवस क्या है ये क्यों मनाया जाता है, गणतंत्र दिवस को कैसे मनाया जाता है, तो आइए जानते हैं।

भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को स्वीकार किया था। जबकि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान पूरे देश में लागू हुआ था। इसी उपलक्ष में हर साल गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि 26 जनवरी 1929 को अंग्रेजों की गुलामी के विरुद्ध कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पास किया था।

आपको बता दें कि, भारत के आजाद होने के बाद संविधान सभा का गठन हुआ था। संविधान सभा ने अपना काम 9 दिसंबर 1946 से शुरू किया। दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान 2 साल, 11 माह, 18 दिन में तैयार हुआ। संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान सौंपा गया, इसलिए 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में प्रति वर्ष मनाया जाता है। 

यह भी पढ़ें- राजपथ पर भारत का शक्ति प्रदर्शन, परेड में नारी शक्ति ने दिखाई अपनी ताकत


संबंधित समाचार