होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा की नई सरकार का विधानसभा सत्र आज से, नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ

हरियाणा की नई सरकार का विधानसभा सत्र आज से, नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ

 

14वीं विधानसभा को लेकर चुनी गई सरकार का सोमवार को विधानसभा में विधायकों की शपथ के साथ ही कार्यकाल शुरू हो जाएगा। तीन दिन चलने वाला विधानसभा सत्र दोपहर 2 बजे शुरू होगा। इससे पहले राज्यपाल की ओर से बनाए गए प्रोटेम स्पीकर रघुबीर सिंह कादयान को शपथ दिलाई जाएगी। वे ही विधानसभा में विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 

इसके बाद स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा। बड़ी बात यह है कि 14वीं विधानसभा में 43 ऐसे नए सदस्य होंगे, जो पहली बार विधानसभा में कदम रखेंगे। इस बार विपक्षी पार्टी कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। उसके 31 विधायक हैं जबकि भाजपा की सरकार जजपा के सहयोग से बनी है। ऐसे में दो दिन पूर्व ही कांग्रेस की पहले दिन से ही सरकार को घेरने की रणनीति बन चुकी है। इसके लिए भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को भी तैयार रहना होगा।

विधानसभा में जहां 43 नए सदस्य शपथ लेंगे, वहीं कई सदस्य अनेक बार विधायक बन चुके हैं। प्रोटेम स्पीकर कांग्रेसी विधायक रघुबीर सिंह कादयान सबसे बुजुर्ग विधायक होने के साथ वे सदन के छठी बार सदस्य बने हैं। वे लगातार पांच बार जीत दर्ज कर चुके हैं। उनके साथ ही छठी बार विधानसभा पहुंचने वाले दूसरे विधायक भाजपा के अनिल विज हैं। जबकि पांच बार विधायक बनने वाले भी तीन नेता हैं।इनमें भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, श्रीकृष्ण हुड्‌डा और जगबीर सिंह मलिक शामिल हैं। सबसे युवाओं में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शामिल हैं। उनकी उम्र 31 साल है।


संबंधित समाचार