होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राजस्थान सरकार का फैसला, मॉब लिंचिंग और ऑनर किलिंग के खिलाफ बनाएगी कानून

राजस्थान सरकार का फैसला, मॉब लिंचिंग और ऑनर किलिंग के खिलाफ बनाएगी कानून

 

राजस्थान सरकार भीड़ द्वारा मारपीट कर हत्या किए जाने यानी मॉब लिंचिंग और झूठी शान की खातिर ऑनर किलिंग के खिलाफ कानून बनाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य विधानसभा में यह घोषणा की। वित्त वर्ष 2019-20 के बजट पर हुई बहस का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने इस तरह की घटनाओं पर दुख जताया।

अशोक गहलोत ने कहा कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की तरह राजस्थान में मॉब लिंचिग को रोकने के लिये एक अधिनियम लाया जायेगा। उसी प्रकार ऑनर किलिंग के खिलाफ भी सख्त कानून लाया जायेगा।

इससे पहले गहलोत ने इस तरह की घटनाओं पर चिंता जताई। राज्य में ऑनर किलिंग की एक घटना का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा, यह क्या हो रहा है। ऐसे जघन्य अपराधों को रोकने के लिए कानून लाएंगे ताकि ऐसे लोगों को सबक सिखाया जा सके।

 


संबंधित समाचार