होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल में कालका-शिमला रोड पर लैंडस्लाइड, NH-5 हुआ बाधित

हिमाचल में कालका-शिमला रोड पर लैंडस्लाइड, NH-5 हुआ बाधित

 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में शामलेच गांव के पास सोमवार सुबह भूस्खलन होने से राष्ट्रीय राजमार्ग पांच अवरुद्ध हो गया। बताया जा रहा है कि सोलन बाईपास के नजदीक कालका-शिमला रोड पर सुबह करीब साढ़े सात बजे भूस्खलन हुआ। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है।

सड़क के दोनों ओर वाहन फंस गए। वहीं, स्थानीय पुलिस ने मोटर चालकों को वापस मुड़ने और पुराने बड़ोग मार्ग पर जाने के लिए कहा है। उधर, भूस्खलन स्थल पर खुदाई करने वाले कर्मी पहुंच गए हैं और सफाई तथा सड़क को बहाल करने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही सड़क से मलबा हटा दिया जाएगा। 

 


संबंधित समाचार