होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जानें कौन हैं Bhagwant Mann, जिन्हें Punjab Elections में AAP ने बनाया सीएम चेहरा

जानें कौन हैं Bhagwant Mann, जिन्हें Punjab Elections में AAP ने बनाया सीएम चेहरा

 

Punjab Election 2022: आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट के मुखिया और सांसद भगवंत मान (Bhagwant Mann) पंजाब विधानसभा चुनाव में आप का सीएम चेहरा होंगे। दिल्ली के सीएम और आप मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भगवंत मान को सीएम का चेहरा घोषित किया।

आम आदमी पार्टी ने सीएम का चेहरा फाइनल करने के लिए पंजाब के लोगों की राय ली है। आम आदमी पार्टी की ओर से पिछले हफ्ते सीएम के चेहरा फाइनल करने के लिए एक फोन नंबर जारी किया गया था। पार्टी ने इस कैंपेन को 'जनता चुनेगी अपना मुख्यमंत्री' नाम दिया। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि चार दिन के अंदर पार्टी को 22 लाख लोगों ने फोन कॉल, मैसेज और व्हाट्सएप के जरिए अपनी राय दी।

आम आदमी पार्टी का दावा है कि पंजाब के लोगों भगवंत मान को सीएम के चेहरे के देखना चाहते थे। इसलिए आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को सीएम का चेहरा बनाने का फैसला किया है। 

2014 में पहली बार बने सांसद

भगवंत मान 2014 से आम आदमी पार्टी के लोकसभा सदस्य हैं। मई 2014 में भगवंत मान पंजाब के संगरूर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। उसके बाद वह 17वीं विधानसभा में दूसरी बार फिर से संगरूर लोकसभा सीट से सांसद बने।

पंजाब के इस शहर में जन्म

भगवंत मान के घर का नाम जुगनू है। वह फेमस पंजाबी कॉमेडियन भी रह चुके हैं। भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को भारत में पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था। उन्होंने पंजाब के संगरूर में स्थित एसयूएस कॉलेज से बीकॉम किया है।

ऐसे छूटा परिवार  

भगवंत मान की उनकी शादी इंद्रप्रीत कौर से हुई थी हालांकि 2015 में दोनों अलग हो गए। दोनों के दो बच्चे हैं। एक इंटरव्यू में भगवंत मान ने खुद बताया था कि वह राजनीति के चक्कर में अपने परिवार को समय नहीं दे पाते थे इसलिए उनकी पत्नी और वह सहमति से अलग हो गए।

ऐसे आम आदमी पार्टी में आए

भगवंत मान ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत मनप्रीत सिंह बादल की पार्टी पंजाब पीपल्स पार्टी से की थी। वह 2012 में लहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए। बाद में मनप्रीत कांग्रेस में शामिल हो गए और भगवंत मान आम आदमी पार्टी में आ गए।

जिसके बाद वह आम आदमी पार्टी से संगरूर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए और अब उन्हें आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया।

यह भी पढ़ें- बच्चों संग PM Modi इस साल भी ऑनलाइन 'परीक्षा पे चर्चा' करेंगे, भाग लेने के लिए यहां करना होगा आवेदन


संबंधित समाचार