होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

KKR vs MI: रोहित शर्मा को अंपायर ने दिया गलत आउट, देखें वीडियो

KKR vs MI: रोहित शर्मा को अंपायर ने दिया गलत आउट, देखें वीडियो

 

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 56वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR vs MI) के बीच खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों की भिड़ंत डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium) में हुई। मुकाबले की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई के कप्तान का यह फैसला अंत में जाकर सही नहीं बैठा। क्योंकि टीम को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों बेहद शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

केकेआर से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब हुई। टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस मुकाबले में भी फ्लॉप रहे और पहले ही ओवर में आउट होकर पवेलियन लौट गए। केकेआर के लिए सबसे पहला ओवर अनुभवी गेंदबाज टिम साउदी ने डाला। इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा को अपने पहले ही ओवर में अपना शिकार बना लिया। इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 6 गेंदों में सिर्फ 2 रन ही निकले।

टिम साउदी के ओवर की अंतिम बॉल पर रोहित ने शॉट खेला और वह गेंद विकेट के पीछे खड़े जैक्शन के हाथों में चली गई। जबकि स्टेडियम में मौजूद अंपायर ने रोहित को नॉट आउट करार दिया था। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने विकेटकीपर के कहने पर डीआरएस की घोषणा कर दी। विकेटकीपर का कहना था की गेंद बल्ले को लगकर ही पीछे आई है। जिसके बाद अल्ट्रा ऐज चेक करने के दौरान पता चला कि गेंद बल्ले को छूकर गई है। अब इसके बाद थर्ड अंपायर के कहने के बाद मैदान में मौजूद अंपायर ने रोहित शर्मा को आउट दे दिया।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : प्लेऑफ में ऐसे क्वालीफाई कर सकती है चेन्नई, मुंबई रहेगी इस स्थान पर


संबंधित समाचार