होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IPL 2022 : प्लेऑफ में ऐसे क्वालीफाई कर सकती है चेन्नई, मुंबई रहेगी इस स्थान पर

IPL 2022 : प्लेऑफ में ऐसे क्वालीफाई कर सकती है चेन्नई, मुंबई रहेगी इस स्थान पर

 

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL 2022) को दुनिया की सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा खेल माना जाता है। आईपीएल 2022 के इस बार के सीजन के 55 लीग मैच खेले जा चुके हैं और इस सीजन के महज 15 मुकाबले बाकी हैं, लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि कौन सी चार टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं।

आईपीएल के इस सीजन में अभी तक सिर्फ एक ही टीम ऐसी है जो प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकती। मुंबई इंडियंस के अलावा अभी भी आईपीएल 2022 के 15 वें सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 9 टीमों के बीच लड़ाई जारी है। मुंबई इंडियंस को छोड़कर हर टीम प्लेऑफ की रेस में हैं। मुंबई इंडियंस आईपीएल के इस सीजन में ज्यादा-ज्यादा पांचवें नंबर पर खत्म जरूर कर सकती है। इस साल के आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस पहले ही लगातार 8 मैच हार गई थी और बड़ी मशक्कत के बाद अब दो मैच जीत चुकी है।

वहीं, दूसरी ओर महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में फिर चेन्नई की कप्तानी आने के बाद से ही टीम को बूस्टर मिल गई है। धोनी के हाथ में कमान आने के बाद से टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के चांस अभी भी जिंदा हैं। क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दमदार जीत दर्ज की थी। जिसके बाद सीएसके के पास अभी भी 3.4 फीसदी चांस प्लेऑफ में पहुंचने के हैं। इतना ही नहीं, टीम टॉप 4 या टॉप 3 में जगह बना सकती है। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने बाकी बचे 3 मैच जीतने होंगे।

इस समय में आईपीएल 2022 (IPL 2022) की प्वाइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ 8वें पायदान पर पहुंच गई है। अगर चेन्नई सुपर किंग्स अपने बाकी बचे तीनों मैच जीत लेती है तो चेन्नई के खाते में 14 पॉइंट हो जाएंगे। इस तरह टीम के प्लेऑफ में पहुंचने के चांस अधिक हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- किसान के बेटे Avinash Sable का अमेरिका में बजा डंका, तोड़ा 30 साल पुराना रिकॉर्ड


संबंधित समाचार