होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

करतारपुर कॉरिडोर 8 नवंबर को खोला जाएगा, पहला जत्था होगा 9 नंवबर को रवाना

करतारपुर कॉरिडोर 8 नवंबर को खोला जाएगा, पहला जत्था होगा 9 नंवबर को रवाना

 

डेरा बाबा नानक के दर्शन के लिए करतारपुर कॉरिडोर 8 नवंबर को खोला जाएगा। भारत से पहला जत्था 9 नवंबर को रवाना होगा। यह दावा पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान तारा सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर उनके जन्म स्थान श्री ननकाना साहिब में 3 दिन तक समागम होगा। 

समागम में देश-विदेश से एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहले दिन पहुंचेंगे। उनके रहने, खाने-पीने व सुरक्षा के बंदोबस्त के लिए विशेष कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी पाकिस्तानी पंजाब के गवर्नर मोहम्मद सरवर की अगुवाई में काम करेगी।

तारा सिंह ने बताया कि पाक पीएम इमरान खान से बात चल रही है कि यहां संगत बिना वीजा व पासपोर्ट के आए। इसके लिए जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। संगत को दर्शन-दीदार के बाद गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में एक दिन ठहरने की व्यवस्था की योजना है। 10 से 12 नवंबर तक ननकाना साहिब में होने वाले समागम में दुनिया भर के सिख श्रद्धालु शामिल होंगे और वहीं पर नानक शाही कैलेंडर के विवाद को भी हल किया जाना है।


संबंधित समाचार