होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

झारखंड विधानसभा चुनाव: तीसरे चरण की 17 सीटों पर आज मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव: तीसरे चरण की 17 सीटों पर आज मतदान

 

झारखंड में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का 17 सीटों पर मतदान आज हो रहा है। इनमें रांची, कांके, हटिया, रामगढ़ और बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक, जबकि शेष इलाकों में शाम तीन बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण में रांची से शहरी विकास मंत्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, कोडरमा से मानव संसाधन विकास मंत्री नीरा यादव और धनवार सीट से झारखंड विकास मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन 17 सीटों के लिए कुल 7016 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में कुल 56,18,267 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन मतदाताओं में 2937976 पुरुष, 2680205 महिला, 86 तृतीय लिंग के और 144153 नए मतदाता हैं। इसके अलावा 80 साल से अधिक आयु के 53, 516 और 63754 दिव्यांग मतदाता हैं।

मतदान में लगभग 40 हजार मतदानकर्मी चुनावी ड्यूटी पर तै नात किए गए हैं। 96 दूरस्थ और नक्सल प्रभावित इलाकों के मतदान केन्द्रों पर मतदान कर्मियों को हेलीकाप्टर से पहुंचाया गया है। सुरक्षा कारणों से दस मतदान केन्द्रों का स्थान परिवर्तित कर दिया गया है।


संबंधित समाचार