होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

BSP प्रमुख मायावती के भाई पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 400 करोड़ की संपत्ति जब्त

BSP प्रमुख मायावती के भाई पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 400 करोड़ की संपत्ति जब्त

 

आयकर विभाग ने बसपा प्रमुख मायावती के भाई और भाभी का नोएडा स्थित 400 करोड़ रुपए कीमत के बेनामी प्लाट को जब्त किया है। आधिकारिक आदेश के अनुसार आनंद कुमार और उनकी पत्नी विचित्र लता के लाभकारी मालिकाना हक वाले सात एकड़ के भूखंड को जब्त करने का अस्थाई आदेश विभाग की दिल्ली स्थित बेनामी निषेध इकाई ने 16 जुलाई को जारी किया था। मायावती ने हाल ही में कुमार को बहुजन समाज पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

आदेश की प्रति के अनुसार बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम 1988 की धारा 24(3) के तहत आदेश जारी किया गया। जब्त की गई सम्पत्ति की कीमत 400 करोड़ रुपए है। कानून के अनुसार बेनामी अधिनियम का उल्लंघन करने वाले को 7 साल कठोर कारावास और बेनामी सम्पत्ति के बाजार में कीमत का 25 प्रतिशत जुर्माने के तौर पर भी देना पड़ सकता है।

मोदी सरकार द्वारा 2016 में निष्क्रिय पड़े कानून को लागू करने के बाद विभाग ने एक नवंबर, 2016 से नए बेनामी लेनदेन संशोधन अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की थी। आयकर विभाग देश में बेनामी अधिनियम को लागू करने वाला नोडल विभाग है।

बता दें, लोकसभा चुनाव के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर कई बड़ी घोषणाएं की थी। मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को बसपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया था, वहीं भतीजे आकाश आनंद को नेशनल कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी थी।


संबंधित समाचार