होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जम्मू कश्मीर: घाटी से जाकिर मूसा ग्रुप का सफाया, आतंक का मुखिया ललहारी ढेर

जम्मू कश्मीर: घाटी से जाकिर मूसा ग्रुप का सफाया, आतंक का मुखिया ललहारी ढेर

 

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में हुई मुठभेड़ में आतंक के मुखिया बने ललहारी को सेना ने मार गिराया है। ललहारी जाकिर मूसा के बाद घाटी में सक्रिय हुआ था। अब घाटी से जाकिर मूसा ग्रुप का सफाया हो गया है। बुधवार को जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलवामा जिले के त्राल में हुई मुठभेड़ पर जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि त्राल में हामिद के अलावा जैश से जुड़े नवीद और जुनैद भी मारे गए हैं। आतंकी जाकिर मूसा के मारे जाने के बाद हामिद ने आतंक की कमान संभाली थी। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि त्राल में मारे गए आतंकी स्थानीय हैं। हामिद ललहारी आतंकी संगठन अंसार गजावत उल हिंद का कमांडर था। उसने हामिद 2016 से सक्रिय था। उसने जाकिर मूसा के बाद आतंक की कमान संभाली थी। मुठभेड़ में जाकिर मूसा ग्रुप का सफाया हो गया है। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब हालत सामान्य हैं, बाजार में लोगों की चहल-पहल बढ़ी है। प्रदेश में अब शांति का माहौल है। आपको बता दें कि दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को चार घंटे चली मुठभेड़ में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन दहशतगर्दों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त नावीद टाक, हामिद लोन उर्फ हामिद ललहारी और जुनैद भट्ट के तौर पर हुई है।


संबंधित समाचार