होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में CRPF की टीम पर आतंकी हमला, कई जवान घायल

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में CRPF की टीम पर आतंकी हमला, कई जवान घायल

 

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सीआरपीएफ के गश्ती दल पर आतंकवादियों ने आज हमला कर दिया। गोलीबारी के दौरान कई जवानों के घायल होने की खबर है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर सोपोर के मॉडल टाउन में आतंकवादियों ने एक नाका पार्टी पर हमला किया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों और एक नागरिक के घायल होने की जानकारी मिली है। इलाका को बंद कर दिया गया है तो वहीं दूसरी तरफ तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

वहीं दूसरी तरफ जम्मू और कश्मीर पुलिस डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि 4 सीआरपीएफ के जवान और एक नागरिक के घायल होने की जानकारी मिली है। इन सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल, सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।

जानकारी के लिए बता दें कि सीआरपीएफ 179 बटालियन के एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गए हैं। जबकि दो जवान जख्मी हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। आतंकियों ने घात लगाकर पेट्रोलिंग कर रही टीम पर हमला कर दिया था। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
 

 

 


संबंधित समाचार