होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा अपना 100वां उपग्रह, एक साथ भेजे 31 सैटेलाइट

ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा अपना 100वां उपग्रह, एक साथ भेजे 31 सैटेलाइट

 

नई दिल्ली। अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में भारत ने नया इतिहास रचते हुए शुक्रवार को अपना 100वां सेटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से इसरो ने सुबह 9.28 बजे पीएसएलवी सी-40 के माध्यम से कार्टोसेट-2 समेत 31 उपग्रहों को अतंरिक्ष में प्रक्षेपित किया। भारत के इस प्रक्षेपण से पाकिस्तान में हलचल मची हुई है क्योंकि यह सेटेलाइट पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर पैनी नजर बनाए रखेगा।

 

बता दें कि इसरो आज जिन सैटेलाइट को लॉन्च कर रहा है उसमे कुल छह देशों के सैटेलाइट हैं, इन देशों के तीन माइक्रो सैटेलाइट और 25 नैनो सैटेलाइट को भी इसरो लॉन्च करेगा। जिन देशों के सैटेलाइट को भारत लॉन्च कर रहा है उसमे कनाडा, फिनलैंड, फ्रांस, कोरिया, ब्रिटेन, अमेरिका के भी सैटेलाइट शामिल हैं। इसमे भारत का एक माइक्रो और एक नैनो सैटेलाइट भी शामिल है। 

 

बताते चलें कि इसरो जिन 31 सैटेलाइट को लॉन्च कर रहा है उनका कुल वजन 1323 किलोग्राम है। लॉन्च का यह पूरा कार्यक्रम तकरीबन दो घंटे 31 सेकेंड चलेगा, जिसपर हर किसी की नजर होगी। इस मिशन से पहले गत वर्ष इसरो ने आइआरएनएस-1एच नेविगेशन सैटेलाइट को लॉन्च किया था।

कार्टोसैट-2 के लॉन्च का मकसद अंतरिक्ष से उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरों को प्राप्त करना है जिसका उपयोग नक्शा बनाने में किया जाएगा। इस सैटेलाइट में मल्टी स्पेक्ट्रल कैमरे लगे हुए हैं जिससे तटवर्ती इलाकों, शहरी-ग्रामीण क्षेत्र, सड़कों और जल वितरण आदि की निगरानी की जा सकेगी।
 


संबंधित समाचार