होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ISRO प्रमुख के सिवन का बड़ा बयान, कहा अगले 14 दिन तक लैंडर विक्रम से संपर्क की कोशिश रहेगी जारी

ISRO प्रमुख के सिवन का बड़ा बयान, कहा अगले 14 दिन तक लैंडर विक्रम से संपर्क की कोशिश रहेगी जारी

 

इसरो प्रमुख के सिवन ने चंद्रयान 2 मिशन को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसरो प्रमुख ने कहा कि एजेंसी अगले 14 दिनों तक लैंडर विक्रम से संपर्क साधने की कोशिश जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि मिशन अपनी 100 प्रतिशत सफलता के बेहद नजदीक था। के सिवन ने कहा, आखिरी चरण सही तरह से नहीं हो पाया, उस फेज में हमारा लैंडर से संपर्क टूट गया और बाद संचार स्थापित नहीं हो सका।

फिलहाल संचार टूट गया है। हम अगले 14 दिनों तक संपर्क साधने का प्रयास करेंगे। बता दें कि शनिवार को तड़के चंद्रयान 2 मिशन के दौरान लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क टूट गया था। इसरो ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया, विक्रम लैंडर ने अपनी 35 किलोमीटर की कक्षा से सतह से ठीक दो किलोमीटर नीचे उतरने में प्रक्षेपण का तय योजना के मुताबिक पालन किया। इस बिंदु तक उसकी सभी प्रणालियां और तंत्र ठीक काम कर रहे थे और इससे लैंडर में इस्तेमाल वेरियेबल थ्रस्ट प्रोपल्शन तकनीक समेत कई नई तकनीकें साबित हुईं।

 बता दें कि लैंडर विक्रम अगर ऐतिहासिक लैंडिंग में सफल हो जाता तो भारत चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करा चुके अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों की कतार में शामिल हो जाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि चन्द्रयान-2 मिशन जल्दी ही अपने लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग की सभी बाधाओं को दूर कर लेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मानव प्रगति को आगे बढ़ने के लिए भारत द्वारा अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में नवोन्मेष और अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर बल देना जारी रहेगा।


संबंधित समाचार