होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

किसान के बेटे Avinash Sable का अमेरिका में बजा डंका, तोड़ा 30 साल पुराना रिकॉर्ड

किसान के बेटे Avinash Sable का अमेरिका में बजा डंका, तोड़ा 30 साल पुराना रिकॉर्ड

 

संयुक्त राज्य अमेरिका में 3000 मीटर स्टीपलचेज में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक भारत के अविनाश साबले (Avinash Sable) ने 30 साल पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 5000 मीटर में भी अपनी छाप छोड़ी दी है। राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक भारत के अविनाश साबले (Avinash Sable) ने 5000 मीटर की दौड़ में नया कीर्तिमान बनाया है।

बहादुर प्रसाद का 1992 में बने रिकॉर्ड को अविनाश ने 13:25.65 मिनट में रेस पूरी करते हुए तोड़ दिया है। कैलीफोर्निया में आयोजित रेस में अविनाश 12वें नंबर पर रहे थे। लेकिन अविनाश ने इस दौरान राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। नार्वे के जैकब ने 13 मिटन दो सेकेंड में यह दौड़ पूरी कर प्रतियोगिता जीतकर अपने नाम कर ली है। 

सबसे बड़ी बात है कि 3000 मीटर स्टीपलचेज में पहले भी आठ बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ चुके साबले मार्च 2022 में इंडियन ग्रां प्री 2 में निर्धारित 8:16:21 सेकेंड का नया समय है, हाल ही में 5000 मीटर रेस में भाग लेना शुरू कर दिया है। उनके प्रदर्शनों की सूची में एक नया रिकॉर्ड जुड़ गया है।

आपको बता दें कि अविनाश साबले महाराष्ट्र के बीड जिले के मांडवा गांव के रहने वाले हैं। अविनाश साबले 27 वर्षीय है। अविनाश साबले ने 5000 मीटर में दूसरी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। अविनाश साबले ने टोक्यो 2022 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 8:18.12 का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, जिसमें उन्होंने इस साल मार्च में सुधार किया। इससे पहले अविनाश साबले एशियाई चैंपियनशिप में 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक जीत चुके हैं। 2019 में दोहा में आयोजित हुई प्रतियोगिता में अविनाश साबले दूसरे स्थान पर रहे थे।

अविनाश साबले की उपलब्धि के बाद भारतीय एथलेटिक्स के मुख्य कोच राधाकृष्णन नायर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। राधाकृष्णन नायर कहा कि वो एशियन गेम्स में अविनाश साबले को 3000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर रेस दोनों में उतारने का प्लान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके पास दोनों इवेंट में मेडल जीतने की क्षमता है। आपको बता दें कि एशियन गेम्स का आयोजन चीन के हांगझू में 10 से 15 सितंबर के बीच होना था। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते इन्हें 2023 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- IPL 2022: अगले मैच में ग्रीन जर्सी में दिखेगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम, ये है कारण


संबंधित समाचार