होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IPL 2020 DC vs KXIP:दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को सुपर ओवर में हराया,ऐसे मिली रोमांचक जीत

IPL 2020 DC vs KXIP:दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को सुपर ओवर में हराया,ऐसे मिली रोमांचक जीत

 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को सुपर ओवर में हरा दिया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले दोनों टीमों ने 20-20 ओवरों में आठ-आठ विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए थे। इसके बाद मैच का नतीजा निकालने के लिए सुपर ओवर खेला गया। सुपर ओवर में पंजाब ने दिल्ली के सामने तीन रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे दिल्ली ने आसानी से हासिल कर लिया। दिल्ली की इस जीत के हीरो रहे मार्कस स्टोइनिस और कगीसो रबाडा है।

सुपर ओवर में पंजाब ने केएल राहुल और निकोलस पूरन को ओपनिंग के लिए भेजा। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने इस अहम मौके पर कगीसो रबाडा पर विश्वास दिखाया। रबाडा ने पहली गेंद पर जहां दो रन दिए, वहीं दूसरी और तीसरी गेंद पर राहुल और पूरन को चलता किया। इस तरह रबाडा ने यहीं पर दिल्ली की जीत सुनिश्चित कर दी। इसके बाद दिल्ली के लिए श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत बल्लेबाज़ी करने आए। इन दोनों ने सिर्फ दो गेंदो में ही अपनी टीम को आसानी से जीत दिला दी। 

जानिए किसने बनाए कितने रन 

Kings XI Punjab (किंग्स इलेवन पंजाब) बल्लेबाजी 

- केएल राहुल बो मोहित शर्मा 21

- मयंक अग्रवाल का हेटमायर बो स्टोइनिस 89

- करुण नायर का सॉव बो अश्विन 01

- निकोलस पूरण बो अश्विन 00

- ग्लेन मैक्सवेल का अय्यर बो रबाडा 01

-  सरफराज खान का सॉव बो अक्षर 12

- कृष्णप्पा गौतम का पंत बो रबाडा 20

- क्रिस जोर्डन का रबाडा बो स्टोइनिस 05

- मोहम्मद शमी नाबाद 00

- अतिरिक्त (लेग बाई 06, नोबाल 01, वाइड 01) 08

- कुल (20 ओवर में, आठ विकेट पर) 157

- विकेट पतन : 1-30, 2-33, 3-34, 4-35, 5-55, 6-101, 7-157, 8-157 

Delhi Capitals (दिल्ली कैपिटल्स) बल्लेबाजी 

- पृथ्वी सॉव का जोर्डन बो शमी 05

- शिखर धवन रन आउट 00

- शिमरोन हेटमायर का अग्रवाल बो शमी 07

- श्रेयस अय्यर का जोर्डन बो शमी 39

- ऋषभ पंत बो बिश्नोई 31

- मार्कस स्टोइनिस रन आउट 53

- अक्षर पटेल का राहुल बो कोटरेल 06

- रविचंद्रन अश्विन का शमी बो कोटरेल 04

- कैगिसो रबाडा नाबाद 00 - एनरिच नोर्जे नाबाद 03

- अतिरिक्त (बाई 01, नोबाल 02, वाइड 06) 09

- कुल (20 ओवर में, आठ विकेट पर) 157

- विकेट पतन : 1-6, 2-9, 3-13, 4-86, 5-87, 6-96, 7-127, 8-154

यह भी पढ़ें- IPL 2020 MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स का जीत से आगाज, 5 विकेट से मुंबई इंडियंस को दी मात


संबंधित समाचार