होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

इंटरपोल ने जारी किया नित्यानंद के खिलाफ ब्लू नोटिस, ये है पूरा मामला

इंटरपोल ने जारी किया नित्यानंद के खिलाफ ब्लू नोटिस, ये है पूरा मामला

 

इंटरपोल ने गुजरात पुलिस के अनुरोध पर नित्यानंद के खिलाफ ब्लू नोटिस जारी किया है। ब्लू नोटिस ऐसे व्यक्ति को खोजने के लिए एक किया जाता है जो लापता या अज्ञात अपराधी है या सामान्य आपराधिक कानून के उल्लंघन के लिए वॉन्टेड है। बता दें कि देश छोड़कर भागे दुष्कर्म के हाई प्रोफाइल आरोपी स्वामी नित्यानंद का कोई सुराग नहीं है।

पुलिस और एजेंसियों को भनक तक नहीं लगी और अपनी शिष्याओं से दुष्कर्म का आरोपी नित्यानंद देश छोड़ कर चला गया। इतना ही नहीं उसने वीडियो के जरिए एजेंसियों को चुनौती भी दी थी। विदेश मंत्रालय ने सभी देशों में भारतीय दूतावासों और उच्चायोगों को अलर्ट कर रखा है। नित्यानंद के मुताबिक वह भगवान शिव का परम रूप है और इस सच को दुनिया को बताना चाहता है।

विदेश मंत्रालय ने बताया था कि किसी एजेंसी ने इस भगोड़े स्वामी का पता लगाने के मामले में संपर्क नहीं किया। नित्यानंद के खिलाफ 22 नवंबर को दो बच्चियों के अपहरण का मामला दर्ज करने वाली गुजरात पुलिस ने माना था कि नित्यानंद देश छोड़ कर भाग चुका है। उस पर कर्नाटक में भी अपनी शिष्याओं से दुष्कर्म का मामला दर्ज है। नित्यानंद का पासपोर्ट 2018 में ही रद्द हो चुका है। एजेंसियों को शक है कि वह नेपाल के रास्ते बिना पासपोर्ट भाग गया।


संबंधित समाचार