होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: PM ने नारी शक्ति को किया सलाम,कहा-भारत को महिलाओं की उपलब्धियों पर गर्व

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: PM ने नारी शक्ति को किया सलाम,कहा-भारत को महिलाओं की उपलब्धियों पर गर्व

 

विश्व भर में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को सलाम किया है। उन्होंने महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम करने को सरकार के लिए सम्मान की बात बताया है।

पीएम मोदी ने  सोमवार को ट्वीट कर कहा, "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारी शक्ति को सलाम। राष्ट्र की महिलाओं की अनेक उपलब्धियों पर भारत गर्व करता है। कई क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का अवसर मिलना हमारी सरकार के लिए सम्मान की बात है।"

वहीं, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राष्ट्रनिर्माण में महिलाओं की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण को लेकर प्रतिबद्ध है।

 


संबंधित समाचार