होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

इंदु मल्होत्रा बनीं सुप्रीम कोर्ट की जज, CJI ने दिलाई शपथ

इंदु मल्होत्रा बनीं सुप्रीम कोर्ट की जज, CJI ने दिलाई शपथ

 

नई दिल्ली: वरिष्ठ वकील रहीं इंदु मल्होत्रा अब सुप्रीम कोर्ट की जज बन गई हैं, आज चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने उन्हें सभी जजों की मौजूदगी में शपथ दिलाई. सुप्रीम कोर्ट के 68 साल के इतिहास में वे सातवीं महिला जज हैं. इसके साथ ही वकील से जज बनने वाली पहली महिला भी हैं.

इंदु मल्होत्रा से पहले जस्टिस फातिमा बीवी, सुजाता मनोहर, रुमा पाल, ज्ञान सुधा मिश्रा, रंजना देसाई और आर भानुमति सुप्रीम कोर्ट की जज बनी हैं. ये सभी महिलाएं हाई कोर्ट जज थीं. इंदु मल्होत्रा से पहले सुप्रीम कोर्ट के 24 जजों में केवल एक ही महिला जज आर भानुमति थीं।

सरकार ने मल्होत्रा के नाम पर मंजूरी दी जबकि दूसरे नाम- उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ पर फिर से विचार के लिए कोलेजियम के पास भेज दिया। 

इंदु मल्होत्रा को 2007 में वरिष्ठ अधिवक्ता बनाया गया था। अब वह देश की पहली ऐसी महिला वकील बन गयी हैं जो सीधे देश की शीर्ष अदालत में न्यायाधीश नियुक्त की गई हैं। वह भारत की आजादी के बाद उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त की जाने वाली सातवीं महिला हैं। इससे पहले सिर्फ छह महिलाओं की नियुक्ति शीर्ष अदालत में न्यायाधीश पद पर हुई है। इन महिला न्यायाधीशों को उच्च न्यायालयों से तरक्की देकर सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्त किया गया था। अभी न्यायमूर्ति आर भानुमति शीर्ष न्यायालय में एकमात्र महिला न्यायाधीश हैं। 


संबंधित समाचार