होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Commonwealth Games 2022 में खुला भारत का खाता, संकेत सरगर ने वेटलिफ्टिंग में जीता पहला सिल्वर पदक

Commonwealth Games 2022 में खुला भारत का खाता, संकेत सरगर ने वेटलिफ्टिंग में जीता पहला सिल्वर पदक

 

Commonwealth Games 2022 में दूसरे दिन भारत को पहला पदक मिला। भारत की झोली में पहला पदक वेटलिफ्टर संकेत सरगर (Sanket Sargar) ने डाला है। संकेत सरगर ने सिल्वर मेडल (Silver Medal) पर अपना कब्जा जमा लिया है। हालांकि, वे गोल्ड मेडल भी अपने नाम कर सकते थे, लेकिन फाइनल में दूसरे प्रयास के दौरान वे चोटिल हो गए। चोट के बावजूद वे तीसरे प्रयास के लिए आए, लेकिन भार उठाने से उनकी वो चोट और भी ज्यादा गंभीर हो गई।

संकेत सरगर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दूसरे दिन 55 किलो की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के फाइनल में 135kg के क्लीयर जर्क के साथ कुल 248kg का भार उठाया। वहीं, मलेशिया के अनीक ने 142kg क्लीयर जर्क के साथ 249kg भार उठाया और गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इस प्रतियोगिता में श्रीलंका ने कांस्य पदक हासिल किया है।  

यह भी पढ़ें- CWG 2022 Day 1 : भारतीय खिलाड़ी आज इन खेलों में दिखाएंगे दम, जानें भारत के पहले दिन का शेड्यूल


संबंधित समाचार