होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CWG 2022 Day 1 : भारतीय खिलाड़ी आज इन खेलों में दिखाएंगे दम, जानें भारत के पहले दिन का शेड्यूल

CWG 2022 Day 1 : भारतीय खिलाड़ी आज इन खेलों में दिखाएंगे दम, जानें भारत के पहले दिन का शेड्यूल

 

Commonwealth Games के 22वें संस्करण के लिए इंग्लैंड के बर्मिंघम और वेस्ट मिडलैंड्स में 72 राष्ट्रों के 5000 से अधिक खिलाड़ी पहुंच चुके हैं। ये एथलीट 19 खेलों के 280 पदक स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे, जो ओलंपिक के बाद दूसरा सबसे बड़ा मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट (Multi Sports Event) है। भारत ने लगातार इन खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया है और उम्मीद है इस बार भी वह बेहतर प्रदर्शन करेगा।

तो चलिए भारतीय एथलीट्स के आज के कार्यक्रम पर नज़र डालते हैं। यहां दी गई सूची में सभी मुकाबलों का समय भारतीय समयानुसार लिखा गया है।

तैराकी-
* कुशाग्र रावत - 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट (दोपहर 3:00 बजे)
* आशीष कुमार सिंह - 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस9 हीट (दोपहर 3:00 बजे)
* साजन प्रकाश - 50 मीटर बटरफ्लाई हीट (दोपहर 3:00 बजे)
* श्रीहरि नटराज – 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट (दोपहर 3:00 बजे)
* कुशाग्र रावत - (यदि क्वालीफाई करते हैं) - 400 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (रात 11:30 बजे)
* आशीष कुमार सिंह - (यदि क्वालीफाई करते हैं) - 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल (रात 11:30 बजे)
* साजन प्रकाश - (यदि क्वालीफाई करते हैं) - 50 मीटर बटरफ्लाई सेमी (रात 11:30 बजे)
* श्रीहरि नटराज - (यदि क्वालीफाई करते हैं) - 100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमी (रात 11:30 बजे)

मुक्केबाजी-
* शिव थापा - पुरुष 63.5 किग्रा, राउंड 32 (शाम 4:30 बजे)
* सुमित कुंडू - पुरुष 75 किग्रा, राउंड 32 (शाम 4:30 बजे)
* रोहित टोकस - पुरुष 67 किग्रा, राउंड 32 (रात 11:00 बजे)
* आशीष चौधरी - पुरुष 80 किग्रा, राउंड 32 (रात 11:00 बजे)

जिमनास्टिक्स-
* योगेश्वर, सत्यजीत, सैफ - पुरुष व्यक्तिगत और टीम क्वालीफाइंग (रात 1:30 बजे)
* पुरुष टीम फाइनल : (यदि क्वालीफाई करते हैं) (रात 10:00 बजे)

हॉकी-
* भारत बनाम घाना - महिला ग्रुप चरण (शाम 6.30 बजे)

बैडमिंटन-
* मिक्स्ड टीम, ग्रुप ए- भारत बनाम पाकिस्तान - शाम 6:30 बजे IST

लॉन बॉल्स-
* नयानमोनी - महिला एकल (दोपहर 1.00 बजे)
* दिनेश, नवनीत, चंदन - पुरूष ट्रिपल्स (दोपहर 1.00 बजे)
* सुनील, मृदुल - पुरुष पेयर दौर 1 (शाम 7.30 बजे)
* रूपा, तानिया, लवली - महिला फोर दौर 1 (शाम 7.30 बजे)
 
स्क्वाश-
* सौरव, रमित, अभय - राउंड 64 (शाम 4.30 बजे)
* जोशना, सुनैना, अनहत - राउंड 64 (शाम 4.30 बजे)
* पुरुष एकल - राउंड 64  (रात 10.30 बजे)
* महिला एकल - राउंड 64  (रात 10.30 बजे)

टेबल टेनिस-
* पुरुष टीम - क्वालीफाइंग दौर 1 (दोपहर 2:00 बजे)
* महिला टीम- क्वालीफाइंग दौर 1 (दोपहर 2:00 बजे)
* पुरुष टीम- क्वालीफाइंग दौर 2 (रात 8:30 बजे)
* महिला टीम- क्वालीफाइंग दौर 2 (रात 8:30 बजे)
 
ट्रैक साइकिलिंग-
* विश्वजीत, नमन, वेंकप्पा, अनंत, दिनेश- पुरुष टीम परसुइट क्वालिफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे)
* मयूरी, त्रियशा, शुशिकला- महिला टीम स्प्रिंट क्वालिफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे)
* रोजित, रोनाल्डो, डेविड, एसो- पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालिफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे)
* पुरुष टीम परसुइट फाइनल (यदि क्वालीफाई कर लिया) (रात 8:30 बजे)
* महिला टीम स्प्रिंट फ़ाइनल (यदि क्वालीफाई कर लिया) (रात 8:30 बजे)
* पुरुष टीम स्प्रिंट फ़ाइनल (यदि क्वालीफाई कर लिया) (रात 8:30 बजे)
 
ट्रायथलॉन-
* आदर्श, विश्वनाथ - पुरुष फाइनल (दोपहर 3:30 बजे)
* संजना, प्रज्ञा- महिला फाइनल (शाम 5:30 बजे)

यह भी पढ़ें- ICC ODI Ranking : भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा, टॉप 3 में शामिल


संबंधित समाचार