होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में भारतीय सेना का जवान गिरफ्तार

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में भारतीय सेना का जवान गिरफ्तार

 

मेरठ छावनी से भारतीय सेना की सिग्नल रेजिमेंट के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। खुफिया विभाग की टीम ने जवान को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। खुफिया विभाग की टीम ने जवान को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जिसमें कई अहम जानकारियां हासिल हुई हैं।

 

गिरफ्तार किया गया जवान उत्तराखंड का रहने वाला है और पिछले दस साल से भारतीय सेना में है। सूत्रों के अनुसार जवान करीब 10 महीनों से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों से बातचीत कर रहा था।

 

जवान के इन कारनामों की भनक आर्मी इंटेलिजेंस को तीन माह पहले ही हो गई थी। बता दें 'सिग्नल कोर'  सेना को बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। जिसके पास सेना की तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध होती हैं। अहम जानकारी यह भी मिल रही है कि जवान ने व्हाट्स एप पर सैन्य दस्तावेज साझा किए हैं।


संबंधित समाचार