होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 50 लाख के पार, अब तक 82,066 लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 50 लाख के पार, अब तक 82,066 लोगों की मौत

 

देश में कोविड-19 का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 90,123 नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 50 लाख को पार गई है। वही, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 1,290 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 82 हजार को पार कर गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा ताजा (16 सितंबर) को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 50,20,360 हो गया है। इनमें से 9,95,933 एक्टिव केस हैं। साथ ही 39,42,361 मरीज या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वही, देश में कोविड-19 से अब तक 82,066  मरीजों की जान चली गई है।

यह भी पढ़ें- DCGI ने ऑक्सफोर्ड के कोरोना वैक्सीन का ट्रायल दोबारा शुरू करने की दी अनुमति


संबंधित समाचार