होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कोरोना से हुई मौतों ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, एक दिन में 6148 लोगों ने गंवाई जान

कोरोना से हुई मौतों ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, एक दिन में 6148 लोगों ने गंवाई जान

 

देश में कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान छह हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। बता दें कि यह अब तक एक दिन में हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से पिछले 24 घंटों के दौरान 6,148 लोगों की मौत हुई है जो 18 मई को हुई 4529 मौतों के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है।

वही, देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन लाख 59 हजार 676 हो गई है। इसी अवधि में 94,052 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 91 लाख 83 हजार 121 हो गया। वही, अभी तक एक लाख 51 हजार 367 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर देश में अब तक दो करोड़ 76 लाख 55 हजार 493 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। देश में सक्रिय मामले 63 हजार 463 कम होकर 11 लाख 67 हजार 952 रह गए हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में गर्मी का प्रकोप बरकरार, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान


संबंधित समाचार