होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

देश में 3 महीने में पहली बार 47000 से कम नए केस आए सामने, संक्रमितों का आंकड़ा 76 लाख के करीब पंहुचा

देश में 3 महीने में पहली बार 47000 से कम नए केस आए सामने, संक्रमितों का आंकड़ा 76 लाख के करीब पंहुचा

 

बहुत समय से पीक पर चले रहे कोरोना वायरस से अब राहत मिलती दिख रही है। कोरोना के केस में आज इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जो करीब तीन महीने में पहली बार है। भारत में जुलाई के बाद ऐसा पहली बार है जब कोरोना के नए केस बीते 24 घंटे में 47 हजार से भी कम मिले हैं।

दरअसल,  पिछले 24 घंटे में देश में 46,791 नए मामले सामने आए हैं और 587 मौतें हुई है। इसके साथ ही कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 76 लाख के करीब पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 75,97,064 हैं, जिसमें से एक्टिव केसों की संख्या 7,48,538 है। वहीं,  67,33,329 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुकी हैं। इसके अलावा भारत में कोविड-19 से अब तक 1,15,197 लोगों की मौत हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें- आज भी नहीं बदले पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें अपने शहर का रेट


संबंधित समाचार