होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

देश में कोरोना ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में करीब 3 लाख नए मामले, 2000 से ज्यादा की मौत

देश में कोरोना ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में करीब 3 लाख नए मामले, 2000 से ज्यादा की मौत

 

भारत में 15 अप्रैल से रोजाना लगातार 2 लाख से ज्यादा नए कोविड-19 के मामले सामने आ रहे है। इसके बाद देश में बुधवार को पिछले 24 घंटों में 2,95,041 नए मामलों का एक और रिकॉर्ड बना है। इसी अवधि में भारत में 2,023 मौतों की रिकॉर्ड संख्या भी दर्ज की गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल कोरोना मामलों की संख्या 1.56 करोड़ के पार हो गई है। वहीं, भारत में अब तक कुल 1,82,553 लोगों की मृत्यु हो गई है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 16,74,57 मरीज कोरोना से रिकवर हुए है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कुल 16,39,357 नमूनों का टेस्ट किया गया। देश में अब तक कुल 27,10,53,392 नमूनों का टेस्ट किया जा चुका है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में कुल 29,90,197 लोगों को भी टीका लगाया गया, कुल टीका की संख्या 13,01,19,310 हो गई है।

यह भी पढ़ें- PM मोदी की राज्य सरकारों से अपील- जगाए रखें प्रवासी श्रमिकों का भरोसा, ताकि जो जहां हैं, वहीं रहें


संबंधित समाचार