होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 75 लाख के पार, अब तक 1.14 लाख से ज्यादा लोगों की मौत

भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 75 लाख के पार, अब तक 1.14 लाख से ज्यादा लोगों की मौत

 

देश को अब कोरोना वायरस से राहत की सांस मिलती दिख रही है। दरअसल, भारत में रोजाना आने वाले कोरोना पॉजिटिव मामले कम होते जा रहे हैं। ऐसे में पिछले 24 घंटों में देश में 55,722 नए केस सामने आए है और 579 मौत हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों का कुल आंकड़ा 75 लाख को पार कर गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के अब तक कुल 75,50,273 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 7,72,055 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा 66,63,608 मरीजों को या तो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या फिर वे स्वस्थ हो चुके हैं। वही, कोरोना के चलते अब तक 1,14,610 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- लगातार 17वें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में रही स्थिरता, जानें आपके शहर में क्या है रेट


संबंधित समाचार