होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अमित शाह का अहम दौरा, PDP से गठबंधन टूटने के बाद पहली बार पहुंचे जम्मू

अमित शाह का अहम दौरा, PDP से गठबंधन टूटने के बाद पहली बार पहुंचे जम्मू

 

जम्मू एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया है। वह जम्मू में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने के अलावा एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

 

अमित शाह के इस दौरे को अहम माना जा रहा है क्योंकि राज्य में गठबंधन सरकार के टूटने के बाद वे पहली बार जम्मू पहुंचे हैं। शाह करीब ग्यारह बजे जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता, विधायक राजेश गुप्ता सहित कई विधायक और पार्टी पदाधिकारी पहुंचे हुए थे।

 

एयरपोर्ट से शाह को एक बाइक रैली में गेस्ट हाउस ले जाया गया जिसका आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया था। इस दौरान पूरे मार्ग पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। बता दें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि देंगे।

 

इस दौरान वह पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर राज्य के वर्तमान हालात की समीक्षा करेंगे। शाम को शाह जम्मू के परेड में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

 

महबूबा मुफ्ती सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद भाजपा लगातार आक्रामक मूड में दिख रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने बुधवार को कहा था कि राज्य में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही थी जिस कारण गठबंधन टूटने की नौबत आई। शाह के साथ बीजेपी के संगठन महामंत्री रामलाल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिर्बान गांगुली भी जम्मू पहुंच गए हैं।

 

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के इस्तीफा देने के बाद जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया है। बीते एक दशक में यह चौथी बार है जब राज्य में राज्यपाल शासन लगा है।

 


संबंधित समाचार