होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कैसा रहा सिंधिया परिवार का राजनीतिक सफर, जानिए कौन हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया ?

कैसा रहा सिंधिया परिवार का राजनीतिक सफर, जानिए कौन हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया ?

 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस्तीफा देकर 53 साल पुराने इतिहास को दोहराया है। ठीक 53 साल पहले दादी विजयाराजे सिंधिया ने कांग्रेस की सरकार गिरायी थी। इसके बाद अब कांग्रेस सरकार को हटाने की ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नींव रखी हैं। वहीं उनके पिता और दादी ने भी कभी कांग्रेस का साथ छोड़ा था।

ज्योतिरादित्य सिंधिया परिवार के इतिहास की बात करें तो उनके पिता और दादी ने भी कांग्रेस का दामन छोड़कर दूसरी पार्टी ज्वाईन कर ली थी। 1967 में मध्यप्रदेश में डीपी मिश्रा की सरकार थी। उस समय ज्योतिरादित्य सिंधिया की दादी राजमाता विजयराजे सिंधिया कांग्रेस के साथ थी। लेकिन कांग्रेस से अंधरुनी अनबन के कारण उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़कर जनसंघ पार्टी का हाथ थाम लिया था। लोकसभा चुनाव में वो जनसंघ पार्टी से चुनाव भी जीती थी।

वहीं 1993 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया ने भी कांग्रेस का साथ छोड़कर अपनी अलग पार्टी बनाई थी। लेकिन बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और वो कांग्रेस में फिर से लौट आए थे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी की वजह साल 2018 विधानसभा चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री बनना था। लेकिन वो बन न सके। फिर उन्हें इच्छा थी कि कांग्रेस पार्टी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाएगी। लेकिन ऐसा भी नहीं हो सका। फिर उन्हें लगा कि प्रदेश अध्यक्ष न सही, कांग्रेस उन्हें राज्यसभा तो जरुर भेजेगी। लेकिन उनकी ये ख्वाहिश भी पूरी न हो सकी।

यह भी पढ़ें- ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर दिग्विजय सिंह ने दिया ये बड़ा बयान ?


संबंधित समाचार