होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का निधन, तीन बार जीता था ओलिंपिक गोल्ड

भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का निधन, तीन बार जीता था ओलिंपिक गोल्ड

 

तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का सोमवार को पंजाब में निधन हो गया। वह 95 साल के थे। वह काफी समय से बीमार से थे। दिल का दौरा पड़ने के कारण भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी बलबीर सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद आज उन्होंने पंजाब के मोहाली के अस्पताल में अंतिम सांस ली। 95 वर्षीय बलबीर के परिवार में बेटी सुशबीर और तीन बेटे कंवलबीर, करणबीर और गुरबीर हैं।

वही, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के निदेशक अभिजीत सिंह ने प्रेस ट्रस्ट को बताया, 'उनका सुबह 6.30 पर निधन हुआ।' बता दें कि बलबीर ने लंदन (1948), हेलसिंकी (1952) और मेलबर्न (1956) ओलंपिक में भारत के स्वर्ण पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। हेलसिंकी ओलंपिक में नीदरलैंड के खिलाफ 6-1 से मिली जीत में उन्होंने पांच गोल किये थे और यह रिकॉर्ड अभी भी बरकरार है।

वह 1975 विश्व कप विजेता भारतीय हॉकी टीम के मैनेजर भी रहे। देश के महानतम एथलीटों में से एक बलबीर सीनियर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा चुने गए आधुनिक ओलंपिक इतिहास के 16 महानतम ओलंपियनों में शामिल थे। हेलसिंकी ओलंपिक फाइनल में नीदरलैंड के खिलाफ पांच गोल का उनका रिकार्ड आज भी कायम है।

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश को छोड़ पूरे देश में आज से घरेलू उड़ानें शुरू


संबंधित समाचार